फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: मैजेंटा लाइन के बाद अब इस कॉरिडोर पर भी चालक रहित संचालन की तैयारी में डीएमआरसी 

Sat, 02 Jan 2021 06:54 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : फोटो: कुमार संजय
विज्ञापन

मैजेंटा लाइन के बाद अब डीएमआरसी पिंक लाइन पर भी चालक रहित संचालन करने की तैयारी में है। डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो के एक और मुख्य कॉरिडोर पिंक लाइन(मजलिस पार्क से शिव विहार) पर भी साल 2021 के मध्य तक चालक रहित संचालन होगा। 

विज्ञापन

 



28 दिसंबर, 2020 से मेजेंटा लाइन पर 37 किलोमीटर के जनकपुरी पश्चिम-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर देश की पहली चालकरहरॉत मेट्रो दौड़ने लगी थी। जून, 2021 तक पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-शिव विहार के बीच 59 किलोमीटर का कॉरिडोर चालक रहित मेट्रो नेटवर्क बनाने का लक्ष्य है। 

मेजेंटा लाइन पर देश के पहली चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद पिंक लाइन के यात्रियों को भी यह सुविधा देने की तैयारी तेज कर दी गई है। नए साल में दिल्ली वासियों को 96 किलोमीटर के दायरे में चालक रहित मेट्रो में सफर का मौका मिलेगा। इसके बाद पिंक लाइन पर भी ड्राइवरलेस मेट्रो में यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में चालक रहित मेट्रो के साथ रोमिंग ट्रेन अटेंडेंट भी साथ ही सफर कर रहे हैं ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में सेवाएं प्रभावित न हो। चालक रहित मेट्रो का संचालन ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर(ओसीसी)से किया जा रहा है। सेंसर, सिग्नल और सैटेलाइट की मदद से मेट्रो सेवाओं को फिलहाल मेजेंटा लाइन को चालक रहित किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) अधिकारियों के मुताबिक मेजेंटा लाइन पर यात्रियों के उत्साह, त्वरित सेवा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जून तक पिंक लाइन पर भी ड्राइवरलेस मेट्रो दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। चालक रहित मेट्रो में कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल(सीबीटीसी) और ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन(एटीएस) तकनीक की अहम भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें