फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव में कुल 54 फीसदी वोटिंग, 26 अप्रैल को आएंगे नतीजे

Mon, 24 Apr 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mcd election - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के चुनाव में रविवार को छिटपुट घटनाओं के बीच 2537 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। मतदान में करीब 54 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस बार भी पिछले चुनाव के करीब ही मतदान हुआ। नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे। 
विज्ञापन


वर्ष 2012 के नगर निगम चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि वर्ष 2013 एवं 2015 के विधानसभा और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव चुनाव अपेक्षा काफी कम मतदान हुआ। इन तीनों चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।  

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त एसके श्रीवास्तव के अनुसार तीनों नगर निगम के चुनाव में करीब 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार भी वर्ष 2012 की तरह मतदान का प्रतिशत रहा। तीनों नगर निगम में सबसे अधिक मतदान पूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुआ, वहीं सबसे कम मतदान दक्षिण दिल्ली नगर निगम में हुआ। 
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बख्तावरपुर वार्ड में सबसे अधिक करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के लाडो सराय वार्ड में सबसे कम 39 प्रतिशत मतदान हुआ।            

उन्होंने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे और शाम साढ़े पांच बजे के बाद भी अनेक मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनों में लगे थे। ऐसे मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत      

mcd election - फोटो : सोशल मीड‌िया
आयोग के अनुसार दक्षिण दिल्ली नगर निगम में आठ, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पांच और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी होने की शिकायतें मिली थी लेकिन ऐसी शिकायतों को तत्काल दूर कर दिया गया। इसके अलावा आयोग के पास उम्मीदवारों और मतदाताओं ने शिकायतें दर्ज कराई।

कुछ उम्मीदवारों ने अपने विरोधी उम्मीदवार पर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक गाडिय़ों में लाने का आरोप लगाया, जबकि मतदाताओं ने मतदाता सूचियों में नाम न होने के साथ-साथ कई जगह मतदान की रफ्तार कम होने की शिकायतें की।  

उधर, चुनाव के दौरान कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई। इसी तरह किसी मतदान केंद्र के अंदर झगड़ा भी नहीं हुआ। मगर कुछ मतदान केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नोंक-झोंक एवं मारपीट की घटना हुई।

इस संबंध में पुलिस के पास करीब चार सौ शिकायतें पुलिस को मिली। तुगलकाबाद में स्वराज इंडिया के उम्मीदवार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें