फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों को फोन और चिट्ठी पर मिला तीन तलाक, सीएम योगी से मांगा इंसाफ

Mon, 24 Apr 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी(गाजियाबाद)
विज्ञापन
बहनों ने तीन तलाक म‌िलने पर सीएम से लगाई गुहार - फोटो : ani
विज्ञापन
दहेज में प्लॉट और नगदी न मिलने पर प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाली एक बहन के पति ने फोन पर तो दूसरी बहन के पति ने खत लिखकर तलाक दे दिया। दोनों बहनों का दो सगे भाईयों से निकाह हुआ था।
विज्ञापन


अब दोनों भाइयों की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर दोनों बहनों ने पतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और कोर्ट में खर्चे के लिए याचिका दी है।

दोनों तलाक पीड़िता बहनों ने तलाक को गैर कानूनी बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय मांगा है।

ये भी पढ़ें : तीन तलाक पर सरकार को दखल का हक नहीं
विज्ञापन

2010 में हुई थी शादी

बहनें ज‌िन्हें म‌िला तीन तलाक - फोटो : ani
लोनी निवासी दो लड़कियों का निकाह बागपत निवासी शफीक के बेटे जफर और दानिश के साथ नौ जनवरी 2010 में हुआ था आरोप है कि शफीक का परिवार शादी में कम दहेज मिलने से नाखुश था।

वर पक्ष के लोग शादी में प्लॉट और नगदी की डिमांड कर रहे थे। शादी के डेढ़ माह बाद ही जफर पत्नी की छोड़कर नौकरी करने सउदी चला गया। इस बीच  परिवार के लोग जफर की प्तनी और उसकी छोटी बहन को परेशान करने लगे।

ये भी पढ़ें : शौहर ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, लगा रही न्याय की गुहार

कुछ दिन बाद जफर की पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। डेढ़ साल बाद उसकी छोटी बहन भी ससुराल से पिता के पास आ गई। इस दौरान दोनों बहनों ने एक-एक बेटे को जन्म दिया।

आरोप है कि तीन माह पहले सउदी से लौटकर दोनों भाइयों ने बड़ौत की रहने वाली दो लड़कियों से शादी कर ली। शुक्रवार को दोनों बहनों ने कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें