फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 61 साल के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Fri, 02 Jul 2021 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन इस संदिग्ध हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले में जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में झगड़े के बाद 61 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन इस संदिग्ध हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले में जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार जाहिद अली एवं उसकी 53 साल की पत्नी नाजनीन के बीच गुरुवार को तेज बहस हो गई, जिसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर कथित रूप से किसी वस्तु से प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद जाहिद अली ने अपने पुराने कुर्ता को छत के पंखे से बांधकर खुद भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें