फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीती रात सुनील ने अलीपुर-नरेला रोड से आते हुए उस वक्त पुलिस पर फायरिंग कर दी जब उससे आत्मसमर्पण के लिए कहा जा रहा था। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिससे आरोपी के घुटने में गोली लग गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला इलाके में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी का शव नरेली की एक दुकान में मिला था। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील(32) के रूप में हुई है। बीती रात सुनील ने अलीपुर-नरेला रोड से आते हुए उस वक्त पुलिस पर फायरिंग कर दी जब उससे आत्मसमर्पण के लिए कहा जा रहा था। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिससे आरोपी के घुटने में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें