दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अब मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
सिसोदिया को उनकी पहले बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया। सोमवार को अदालत ने कहा कि वह 20 अप्रैल को आप नेता की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। न्यायाधीश बावेजा ने सिसोदिया के वकील और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनीं।