फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: ईडी का कोर्ट में दावा- जानबूझ कर जेल में मीठा खा रहे हैं अरविंद केजरीवाल, ताकि मिल जाए जमानत

Thu, 18 Apr 2024 03:07 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने जवाब दाखिला किया है। ईडी ने दावा किया है कि केजरीवाल जेल जानबूझ कर मीठा खा रहे हैं.
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका दायर की थी। इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. जिस पर गुरुवार को ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है।
विज्ञापन


ईडी का दावा
ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह दावा सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष किया, जिन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों को केजरीवाल के आहार चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।



ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, "डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे।" जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है.'' ईडी ने अदालत को बताया, "टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च चीनी सामग्री वाले भोजन खा रहे हैं। वह रोजाना 'आलू पूरी', आम, मिठाई खा रहे हैं। यह चिकित्सा जमानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

  शुक्रवार को होगी सुनवाई
पूरे मामले पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से केजरीवाल की डाइट रिपोर्ट मांगी है. इस मामले में अब कल शुक्रवार 19 अप्रैल को सुनवाई होगी. 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें