तीन हुक्का, दो गिलास हुक्का बेस, सात अलग-अलग रंग के तंबाकू से भरे चिल्लम, ग्यारह अलग-अलग रंग की खाली चिलम, दस अलग-अलग रंग के हुक्का पाइप, कोयाया नारियल के खोल, चारकोल के निशान वाले दस पैकेट दो पैकेट डिस्पोजेबल माउथ टिप्स बरामद किए गए हैं।
दिल्ली के कोटला मुबारकरपुर थाना पुलिस ने हुक्का बार का पर्दाफाश करते हुए उसके मालिक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार को एक दिन पहले खोला गया था। हुक्का बार के लिए बिल्डिंग सवा लाख रुपये प्रति माह किराए पर ली थी।
विज्ञापन
तीन हुक्का, दो गिलास हुक्का बेस, सात अलग-अलग रंग के तंबाकू से भरे चिल्लम, ग्यारह अलग-अलग रंग की खाली चिलम, दस अलग-अलग रंग के हुक्का पाइप, कोयाया नारियल के खोल, चारकोल के निशान वाले दस पैकेट दो पैकेट डिस्पोजेबल माउथ टिप्स बरामद किए गए हैं।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार दो व तीन अगस्त की रात अवैध हुक्का कैफे के संबध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद केएम पुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी की देखरेख में एसआई संदीप मान व एएसआई सुभाष की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
इस टीम ने 96 बीपी मार्ग, दिल्ली स्थित द डेली कैफे में दबिश दी। यहां पर कई लोग हुक्का पी रहे थे और हुक्का का सामान रखा हुआ था। थानाध्यक्ष विनय त्यागी की टीम ने यहां से मकान नंबर-833, सेक्टर-37 फरीदाबाद, हरियाणा निवासी सिमरजीत सिंह उर्फ हनी उसके छोटे भाई लवनीत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी भाइयों ने बताया कि ग्राहकों को हुक्का व शीशा परेसा जा रहा था। ये भी पता लगा कि इस हुक्का बार का रोहिणी निवासी प्रीति के नाम से आवेदन किया हुआ था। चूंकि उपरोक्त व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर और बिना किसी चेतावनी लेबल के हुक्का/तंबाकू उत्पाद परोसते हुए पाए गए इसलिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।