दिल्ली कौशल एंव उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसइयू) ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग कोर्स को लांच किया है। इससे 10वीं पास छात्र डिप्लोमा करने के बाद बीटेके के सीधे दूसरे वर्ष में दाखिला ले सकेंगे। कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है।
विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए 10 पाठ्यक्रमों को लांच किया है। इसमें ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से लेकर टूल व फैशन और अपेरल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। इससे उन छात्रों को फायदा मलिगा जो अन्य संस्थानों में कम सीटों की वजह बीटेक में सीधे दाखरिला लेते हैं। इससे उन छात्रों का बीटेक पाठ्यक्रम में एक वर्ष कम होगा व तीन वर्ष में ही बीटेक पूरी हो सकेगी।
टॉप 50 फीसदी छात्रों को मिलेगा दाखिला
इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में उन छात्रों को लिया जिन्होंने तीन वर्षीय डिप्लोमा को पूरा किया होगा। डिप्लोमा में सीजीपीए 8.0 व इससे अधिक अंक वाले छात्रों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में टॉप 50 फीसदी छात्रों को ही मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। यानि प्रत्येक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अधिकतम 50 फीसदी सीटों पर ही अवसर रहेगा। ऐसे में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के पास दाखिले के अधर क अवसर मौजूद हैं।
इन कोर्स में मिलेगा दाखिला
-बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
-बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग
-बीटे सिविल इंजीनियरिंग
-बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग
-बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
-बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
-बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग
-बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग
-बीटेक टूल इंजीनियरिंग
-बीटेक फैशन एवं अपेरल इंजीनियरिंग