फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयरः आखिर क्यों क्रेजी हो गए दिल्ली वाले

Tue, 31 Dec 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नए साल का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साल 2014 के स्वागत और बीते साल को अलविदा कहने के लिए दिल्लीवासियों ने खास तैयारियां कर ली हैं। नए साल के उपलक्ष्य में होटलों, क्लबों और मॉल आदि में विशेष पैकेजों के साथ खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन


इस खास मौके के लिए दिल्ली में रंगीन और संगीतमय शामों की व्यवस्था की गई है। 31 दिसंबर 2013 को यादगार बनाने के संबंध में युवाओं के साथ-साथ जवानों बुजुर्गों और छात्रों सभी में बेहद क्रेज है।

अद्भुत संयोगः 2014 में दोहराएगा 1947 का इतिहास

मालवीय नगर निवासी ऋषि पाठक ने बताया कि 31 दिसंबर को उन्होंने घर में पूजा रखी है। इस दिन वे और उनकी होने वाली पत्नी स्वीटी पूजा करके 2013 को अलविदा कह नए साल का स्वागत करेंगे। उसके बाद वे अपने मित्रों के साथ शाम को क्लब जाकर मस्ती करेंगे।
विज्ञापन


वहीं दरियागंज के राहुल और दीपक ने बताया कि उनके कॉलेज के सभी छात्र सुबह पार्क में मिलेंगे फिर शाम को किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करेंगे। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली हल्द्वानी की सारिका ने बताया कि वे 31 की शाम को ही अपने घर चली जाएंगी और 2014 का स्वागत अपने घर में करेंगी।

जगमग हुआ कनॉट प्लेस

नए साल के मौके पर दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस की खास सजावट की गई है। पूरे कनॉट प्लेस सर्कल को सजा दिया गया है। सोमवार को यहां मौजूद दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ जमा रही। खरीदारी को लेकर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी खास क्रेज देखा गया।

2013 शुभ और 2014 अति शुभ

2013 को शुभ बताते हुए लोगों ने कहा कि 2014 इससे भी ज्यादा शुभ होगा। दिल्लीवासियों ने कहा कि साल 2013 बदलाव और इतिहास रचने के मामले में उल्लेखनीय साबित रहा। ऐसे में 2014 में कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगला साल आम आदमी के नाम रहेगा।

होटलों और क्लबों में खास सुविधाएं

दिल्ली के होटल और क्लबों में नए साल के लिए खास तैयारी की गई हैं। 31 दिसंबर को म्यूजिक नाइट, न्यू ईयर ईव, म्यूजिक फेस्ट, न्यू ईयर डीजे पार्टी, आदि नाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इन जगहों पर खास ऑफर भी दिए गए हैं।

साकेत के कमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई होटलों में ट्राई किया और चार्ज देखने के बाद बुकिंग कराई। उन्होंने खासतौर पर ऐसे होटल को चुना जहां इटैलियन, चाईनीज और थाई फूड, मल्टी कुजीन बुफे, डीजे धमाल की व्यवस्था की गई है।

नए साल के जश्न के लिए पहाड़ पर चढे पर्यटक

वैसे दिल्ली में कुछ जगहों पर शाम को रंगीन बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी डांस का आयोजन किया जा रहा है। आमतौर पर ऐसे इंवेट में शामिल होने के लिए जारी किए जाने वाले टिकटों की कीमत लगभग 3000 हजार रुपये से शुरू होती है।

फूलों की खुशबू से महकेगी दिल्ली

नए साल की बधाई अपने प्रिय लोगों को फूल के माध्यम से पहुंचाने के लिए लोगों ने 30 दिसंबर को फूलों और गुलदस्ते की खूब खरीदारी की।

जनपथ बाजार में फूलों के विक्रेता तुषार ने बताया कि 31 को ध्यान में रखकर उन्होंने पहले ही स्टॉक कर लिया था। सोमवार को उनकी दुकान पर गुलाब के फूल की न्यूनतम कीमत 25 रुपये रही।

दिल्ली के बाहर जाकर मनाएंगे नया साल

जहां कुछ लोग दिल्ली में ही मस्ती करने के मूड में हैं वहीं कुछ लोग अपने दफ्तरों से छुट्टी लेकर पर्यटन स्थलों के लिए कूच कर गए हैं। नया साल मानाने के लिए गोवा, जम्मू और मसूरी सबसे पंसंदीदा स्थल के तौर पर सामने आए हैं।

वहीं धार्मिक स्थलों में वाराणसी, मथुरा, हरिद्वार, वैष्णो देवी जैसी जगहों पर भी लोग नया साल मनाने को रवाना हो चुके हैं। वहीं विदेशी लोकेशनों में दुबई और थाईलैंड भी खासे पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें