फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पेटीएम का केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर बैंक खाते में सेंध, बुजुर्ग के खाते से निकाले हजारों रुपये

Tue, 25 Jan 2022 06:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी का मोबाइल नंबर और जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं इसकी जानकारी लेकर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। उनका कहना है कि जल्द ही जालसाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पेटीएम अकाउंट का केवाईसी अपडेट करवाने का झांसा देकर एक बुजुर्ग के बैंक खाते में सेंधमारी का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर वारदात को अंजाम दिया और बुजुर्ग के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज आते ही बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। रोहिणी जिला की साइबर थाना ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहिणी सेक्टर चार निवासी विजय कुमार(66) एक निजी कंपनी से रिटायर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया और कहा कि आज ही अपना पेटीएम का केवाईसी अपडेट करवा लें नहीं तो अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। यह सुनकर विजय कुमार विचलित हो गए और फोन करने वाले से पूछा कि इसके लिए क्या करना पड़ेगा। 

आरोपी ने उन्हें तुरंत मोबाइल के प्लेस्टोर से एनी डेस्क अपलीकेशन लोड करने के लिए कहा। लोड करने के बाद उसने एनी डेस्क में आए पासवर्ड के बारे में पूछा। उसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया।
विज्ञापन


लेकिन ओटीपी बताए बिना ही बुजुर्ग के बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने तुरंत बैंक खाते को ब्लॉक करवाने के बाद घटना की शिकायत साइबर पोर्टल पर दी। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और उनके बयान पर 23 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी का मोबाइल नंबर और जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं इसकी जानकारी लेकर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। उनका कहना है कि जल्द ही जालसाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें