फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट: सैयद वसीम रिजवी लिखित पुस्तक मुहम्मद के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Mon, 27 Dec 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीठ ने कहा कि सुनवाई के दौरान कहा पेश किए गए प्रस्तावों के समर्थन में अदालत के समक्ष कोई मामला कानूनन नहीं रखा गया। अभद्र भाषा के संबंध में विधि आयोग की रिपोर्ट का और संदर्भ दिया गया, लेकिन उसका भी कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सैयद वसीम रिजवी द्वारा लिखित पुस्तक मुहम्मद के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। याची ने आरोप लगाया था कि पुस्तक में पैगंबर मोहम्मद, इस्लाम और कुरान के संबंध में भड़काऊ बयान हैं।

विज्ञापन


कमर हसनैन द्वारा दायर याचिका में रिजवी को भविष्य में इस तरह के कृत्यों को रोकने के लिए 2,05,00,000 रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई थी। इसके अलावा याची ने वसीम रिजवी को इस तरह के भड़काऊ बयान देने या उन्हें किसी भी मंच पर प्रकाशित करने से रोकने के लिए स्थायी रोक की मांग की गई थी। याचिका में वसीम रिजवी को किसी भी माध्यम से किताब को बेचने, प्रसारित करने या वितरित करने से रोकने के लिए स्थायी रोक लगाने की भी मांग की गई थी।

व्यक्तिगत क्षमता में दायर की गई है याचिका
न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा कि एक व्यक्तिगत कानूनी अधिकार होना चाहिए, एक व्यक्तिगत कानूनी चोट जो वर्तमान मुकदमे को बनाए रखने के लिए वास्तविक क्षति को जन्म देती है। वादी ने इस्लाम के अनुयायियों की ओर से अनिवार्य और स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की है लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं।
विज्ञापन


याची के वकील ने तर्क रखा कि उनके मुवक्किल ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में याचिका दायर की है और उक्त पुस्तक की सामग्री से व्यथित है और उसे लगता है कि उसकी धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया है, इसलिए वह अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहता है। उन्होंने कहा उक्त पुस्तक मुहम्मद की सामग्री ने मुस्लिम के रूप में वादी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

पीठ ने कहा कि सुनवाई के दौरान कहा पेश किए गए प्रस्तावों के समर्थन में अदालत के समक्ष कोई मामला कानूनन नहीं रखा गया। अभद्र भाषा के संबंध में विधि आयोग की रिपोर्ट का और संदर्भ दिया गया, लेकिन उसका भी कोई परिणाम नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें