फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- महामारी को जल्द हराने की उम्मीद

Thu, 29 Apr 2021 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 36 फीसदी से घटकर 31.76 फीसदी हुई, सरकार ने कहा- संक्रमण दर में गिरावट अच्छा संकेत...
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के संक्रमण दर में गिरावट आई है। चार दिन पहले तक दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 36 फीसदी थी जो अब गिरकर 31.76 फीसदी पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा है कि दिल्ली के लिहाज से यह एक अच्छा संकेत है। अगर यही ट्रेंड एक हफ्ते बना रहता है तो इससे स्थिति में सुधार के संकेत माने जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस दौरान ऑक्सीजन और कोरोना बेड्स की उपलब्धता बढ़ाने का काम करती रहेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि इस दौरान कुछ मरीजों में कोरोना की स्थिति ज्यादा गंभीर होती दिखाई पड़ी है जिसके कारण राजधानी में ऑक्सीजन की मांग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकार मांग और आपूर्ति के अंतर को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी हफ्ते में हम अपनी जरूरत को पूरा करने के करीब पहुंच जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि यह आपदा की घड़ी है और इस घड़ी में वे केवल लोगों के स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। यह राजनीति करने का अवसर नहीं है और सरकार किसी भी तरह कुछ छुपाने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है और कोई भी किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोग टेस्ट कराने के लिए कम सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि अब कोरोना टेस्ट की संख्या में कुछ कमी आ रही है। लेकिन जो भी टेस्ट कराने पहुंच रहा है, सबका टेस्ट किया जा रहा है।

वैक्सीन कब तक

सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं है। इसके लिए हमने कंपनी से अनुरोध किया है। कंपनी जैसे ही वैक्सीन दे देती है, हम सभी को वैक्सीन लगाएंगे। वैक्सीनेशन को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं, लेकिन उसके लिए वैक्सीन का उपलब्ध होना जरूरी है। अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बार कोरोना की लहर पहले की तीन लहर से बिल्कुल अलग है। इस बार की लहर में जो भी मरीज आ रहे हैं, उन्हें ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत पड़ रही है, इसलिए कोविड केयर सेंटर में बहुत कम लोग जा रहे हैं। सरकार का सबसे अधिक ध्यान ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर है। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 19 हजार मरीज भर्ती हैं और उन सभी लोगों को ऑक्सीजन चाहिए।

आंकड़ों का खेल कर रही सरकार

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि संक्रमण दर में गिरावट की यह बात केवल आंकड़ों की बाजीगरी है। पहले दिल्ली में एक लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किये जा रहे थे, जिसके कारण ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे थे। लेकिन अपनी इस असफलता को छिपाने के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट की संख्या ही घटा दी और अब राजधानी में 75-80 हजार ही टेस्ट किये जा रहे हैं। यही कारण है कि अब संक्रमितों की संख्या कुछ कम दिखाई दे रही है।

नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि दिल्ली की असलियत यहां के अस्पतालों में दिख रही है जहां लोगों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा है, जो भर्ती हो गये हैं उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़ों का खेल करने की बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और दिल्ली के लोगों को कोरोना से राहत दिलानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें