फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोप, दिल्ली को आवंटित की 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, लेकिन कभी नहीं मिला पूरा कोटा

Thu, 29 Apr 2021 02:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी नेता राहुल मेहरा ने आरोप लगाया कि देश के हर राज्य को उसकी जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन का कोटा निरधारित किया गया था, लेकिन इस कोटे को भी राज्यों को न उपलब्ध कराने का मतलब लोगों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करना है... 
विज्ञापन
दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन ट्रेन - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने दिखाने के लिए दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 490 मीट्रिक टन अवश्य कर दिया है, लेकिन आज तक उसे यह आपूर्ति कभी की ही नहीं गई। अभी तक जिस दिन सबसे ज्यादा ऑक्सीजन दिल्ली को उपलब्ध कराई गई, वह मात्रा केवल 400 मीट्रिक टन तक सीमित रह गई। केंद्र को इस लापरवाही के कारण कोर्ट की कड़ी फटकार भी सुननी पड़ी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता राहुल मेहरा ने आरोप लगाया कि देश के हर राज्य को उसकी जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन का कोटा निरधारित किया गया था, लेकिन इस कोटे को भी राज्यों को न उपलब्ध कराने का मतलब लोगों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करना है।  

कोर्ट की फटकार

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति को बिगाड़ने वाले दो प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पूछा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन का आवंटन किस आधार पर किया गया है और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की योजना किस प्रकार बनायी गई है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि दिल्ली को आवंटित 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कब तक मिलने लग जाएगी।

दवाओं को लेकर भी कडाई

राहुल मेहरा ने कहा कि दिल्ली हाइकोर्ट ने एंटी वायरल ड्रग रेमेडिसविर की कमी को लेकर भी केंद्र सरकार को लताड़ा है। हाईकोर्ट ने नए प्रोटोकोल के हिसाब से रेमडेसिविर के इस्तेमाल पर केंद्र की आलोचना की। उच्च न्यायालय ने केंद्र से यह भी पूछा कि यह निर्णय किस आधार पर किया गया कि दिल्ली सरकार को कितनी मात्रा में दवा दी जानी थी। क्या कोई भी दवा खरीदने के लिए सीधे मैन्युफैक्चरर या सप्लायर्स के पास जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें