फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 20 स्कूलों में बच्चों के लिए खुलेंगे हेल्थ क्लीनिक

Thu, 06 Jan 2022 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। अगले सप्ताह से 10-10 स्कूलों में शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
Delhi School - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए डॉक्टर, नर्स और मनोचिकित्सक भी होंगे। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में अगले सप्ताह से दो चरणों में 20 स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक खोलने जा रही है। पायलट परियोजना के तौर पर इस दिशा में शुरुआत की जाएगी। इससे छात्र छात्राओं को स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ उठा मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में संयुक्त पहल की जा रही है। इस पहल के तहत 10-10 स्कूलों मे 12 और 17 जनवरी से इस दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के 30-30 विद्यार्थियों को रोजाना माता- पिता की सहमति से स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा। 

छात्रों की सहूलियत के लिए सभी स्कूल में एक डॉक्टर, नर्स, और  मनोचिकित्सक की सुविधा मिलेगी। इस दौरान बच्चों की दिनचर्या के साथ साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत हर घंटे 6 छात्रों को ही बुलाया जाएगा ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई के साथ साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सकेगा। इन क्लीनिकों में मनोवैज्ञानिक छात्रों की काउंसेलिंग भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें