फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ग्रे-लाइन को सड़क निर्माण पूरा होने का इंतजार

Mon, 30 Aug 2021 02:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अगले माह दौड़ने लगेगी ढांसा स्टैंड तक मेट्रो, ढांस बॉर्डर तक मेट्रो विस्तार की मांग  काफी लंबे समय से की जा रही है।
 
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो स्टेशन के आसपास चल रहे सड़क निर्माण की वजह से ग्रे-लाइन पर ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवाएं शुरू होने के लिए यात्रियों को कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मेट्रो परिचालन से नजफगढ़ और आसपास के गांवों की करीब 2-3 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। सितंबर में द्वारका-ढांसा स्टैंड के बीच मेट्रो परिचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि मेट्रो लाइन का विस्तार ढांसा बॉर्डर तक करने की मांग की जा रही है। इससे दिल्ली-हरियाणा के गांवों खासतौर पर झज्जर स्थित एम्स तक आना जाना भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल द्वारका-नजफगढ़ के बीच मेट्रो की सेवा है, लेकिन इससे के लिए मेट्रो न होने की वजह से लोगों को दूसरे परिवहन साधनों को अपनाना पड़ रहा है। इसमें अधिक वक्त लगने के साथ साथ जाम से भी जूझना पड़ रहा है।

पहले ही ग्रे लाइन मेट्रो की शुरुआत को दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया था। एक बार फिर सड़क निर्माण पूरा न होने की वजह से देरी हो रही है। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से दो-तीन लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। करीब दो साल पहले दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर 4.2 किलोमीटर के दायरे में द्वारका-नजफगढ़ के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


नजफगढ़ के आगे करीब 1.8 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो का विस्तार किया गया। सेवाएं शुरू करने से पहले सुरक्षा आयुक्त(मेट्रो रेल)ने इस कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इस कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन की तमाम तैयारियां पूरी है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद किसी भी दिन मेट्रो सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

ढांसा बॉर्डर तक मेट्रो विस्तार की मांग
ढांसा स्टैंड निवासी, पूर्व पार्षद प्रीतम डागर ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से आसपास की करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा। मेट्रो का विस्तार अगर ढांसा बॉर्डर तक कर दिया जाए तो इससे न केवल दिल्ली बल्कि हरियाणा और झज्जर के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इससे झज्जर के बाढ़सा स्थित एम्स तक पहुंचना भी आसान होगा। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेट्रो सेवाएं शुरू होने से दिल्ली के किसी कोने में पहुंचना आसान हो जाएगा। अब तक सेवाएं न होने की वजह से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक खर्च के बावजूद देरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें