फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Government School: 10वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन, पास प्रतिशत 81.27

Sat, 23 Jul 2022 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दसवीं के रिजल्ट की बात करें तो इस साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 81.27 फीसदी है। देश का ओवरऑल प्रतिशत 94.40 फीसदी जो कि बीते साल के मुकाबले में कम है। दसवीं का बीते साल का रिजल्ट 99.04 फीसदी था। 
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट कोविड काल से गिरा, जबकि प्री कोविड से उठा है। खास बात यह है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारहवीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रिजल्ट से 3.58 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बारहवीं का ओवर ऑल पास प्रतिशत 92.71 जबकि दिल्ली का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी है। दिल्ली सरकार के विद्यार्थियों ने रिजल्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


दसवीं के रिजल्ट की बात करें तो इस साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 81.27 फीसदी है। देश का ओवरऑल प्रतिशत 94.40 फीसदी जो कि बीते साल के मुकाबले में कम है। दसवीं का बीते साल का रिजल्ट 99.04 फीसदी था। बारहवीं में राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का पास प्रतिशत 99.80. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का 99.69 फीसदी रहा है। 

दसवीं में राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का पास प्रतिशत 99.72 फीसदी और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का रिजल्ट 100 फीसदी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना काल में दो साल स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ा है। लेकिन स्कूल खुलने पर छात्रों व शिक्षकों ने मेहनत की और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। 
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में बारहवीं का पास प्रतिशत 94.24  रहा था। बीते साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 99.95 फीसदी था जो कि ओवर ऑल रिजल्ट 99.37 फीसदी से अधिक था। दसवी का पास प्रतिश 2020-21 में रिजल्ट 97.52 फीसदी था। इस साल दिल्ली के 160 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी और 876 स्कूलों का रिजल्ट 90 फीसदी है। 
विज्ञापन

दसवीं में 95 स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी है जबकि 398 स्कूल का 90 फीसदी है। प्राइवेट स्कूलों के दसवीं के रिजल्ट की बात करें तो वह 95.99 फीसदी है। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलो के रिजल्ट में भी सुधार हुआ है। इन स्कूलों का रिजल्ट 94.57 फीसदी रहा है जो कि 2018-19 के मुकाबले में7.27 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली इस साल बारहवीं के रिजल्ट में चौथे व पांचवें स्थान पर है। 

10वीं कक्षा में गणित स्टैंडर्ड में 12,598 का कटऑफ 100
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं के नतीजों में इस बार गणित स्टैंडर्ड में देशभर के12,598 विद्यार्थियों की कटऑफ 100 रही है। जबकि साइंस में 9123 विद्यार्थियों ने सौ का दम दिखाया है। सीबीएसई ने रिजल्ट के साथ किस कोर्स में कितने विद्यार्थियों की क्या कटऑफ रही है, इसे भी जारी किया है। वहीं सोशल साइंस में 5116 विद्यार्थियों की कटऑफ सौ फीसदी है। रिजल्ट में विषयों की कटऑफ पर नजर डालें तो गणित बेसिक में 1488 विद्यार्थियों का कटऑफ 99 है जबकि इंग्लिश लैंग्वेज व लिटरेचर 4244 विद्यार्थियों की कटऑफ 100  है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें