फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवाले ढा रहे हैं जुल्म: महिला ने सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान, लिखा- परेशान होकर उठा रही हूं ये कदम

Fri, 22 Jul 2022 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पति की मौत के बाद महिला ससुराल वालों से अलग एक अन्य मकान में रहती थी। शुक्रवार सुबह बेटी पीहू ने महिला को पंखे की मदद से फांसी पर लटका हुआ देखा। पीहू ने घटना की जानकारी अपने दादा व दादी को दी। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में एक विधवा महिला ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में उसने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की शिनाख्त पूजा शर्मा के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ करावल नगर के शिव विहार में रहती थी। परिवार में उसकी बेटी पीहू और बेटा प्रतीक है। करीब डेढ़ साल पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

पति की मौत के बाद पूजा ससुराल वालों से अलग एक अन्य मकान में रहती थी। शुक्रवार सुबह बेटी ने पूजा को पंखे की मदद से फांसी पर लटका हुआ देखा। पीहू ने घटना की जानकारी अपने दादा व दादी को दी। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। साथ ही पूजा के मोबाइल में एक वीडियो मिला, जिसे उसने फांसी लगाने से पहले रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूजा ने सास-ससुर, दो जेठ-जेठानियां और ननद-ननदोई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सभी पर घर से निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही बच्चों को उनका अधिकार दिलाने की मांग की है। महिला ने आर्थिक और मानसिक परेशानी की वजह से ऐसा कदम उठाने की बात कही है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूजा जिस मकान में रहती थी, उसे ससुर ने अपनी बेटी के नाम कर दिया था। जिसको लेकर विवाद था। पुलिस ने महिला को अदालत जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें