जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कथित पानी टैंकर घोटाले के पूछताछ में शामिल होने के अगले दिन उपराज्यपाल नजीब जंग को चार पुराने मामलों के एफआईआर नंबर समेत पत्र लिखा है।
मिश्रा ने लिखा है कि मुझ पर विजेंद्र गुप्ता के पत्र को आपने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को भेजा जिसमें मेरे खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। जो शिकायत पत्र में लिखा था, वही एफआईआर में शामिल किया गया।
कपिल मिश्रा ने 11 फरवरी, 2014 की तारीख में भागीरथी ट्रीटमेंट प्लांट, नॉन एएमआर मीटर घोटाला और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्ट्रीट लाइट के लिए दायर एफआईआर का हवाला देकर लिखा है कि ये एफआईआर उस समय दर्ज कराई गई। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।