रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर लागत का 50 फीसदी(अधिकतम 50 हजार रुपये) की वित्तीय सहायता देगी। दिल्लीवासियों के लिए पानी के बिलों पर 10 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।
सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता
. 100 से 199.99 वर्ग मीटर की जमीन पर बने मकानों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की कुल लागत का 50 फीसद या 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता (जो भी कम हो) दी जाएगी
. 200 से 299.99 वर्ग मीटर की जमीन पर निर्मित मकानों के लिए यह राशि यह 20,000 रुपये होगी
. 300 से 399.99 वर्ग मीटर की जमीन पर निर्मित मकानों के लिए 30 हजार तक
. 400 से 499.99 वर्ग मीटर की जमीन पर निर्मित मकानों के लिए 40 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता
. 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में निर्मित मकानों के लिए 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने 100 वर्ग मीटर या इससे क्षेत्र में निर्मित(मौजूदा और नए)मकानों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को अनिवार्य कर दिया है। इसे सक्रिय रूप से लागू करने के लिए दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसके तहत लोगों को वित्तीय सहायता और छूट भी शामिल है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को कुशलता पूर्वक लागू करने करने के लिए, डीजेबी ने दिल्ली के सभी जिलों में 12 जल शक्ति केंद्र स्थापित किए हैं। इससे लोगों को तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
भूजल की गुणवत्ता में होगा सुधार, मिट्टी का कटाव भी होगा कम
बारिश के पानी के संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक किफायती, सरल और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक है। लगातार बढ़ती आबादी से पानी के संसाधनों पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्लीवासियों की बढ़ती मांग के मुताबिक पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को व्यापक स्तर पर अपनाने की जरूरत है। इससे भूजल की गुणवत्ता में सुधार, मिट्टी के कटाव में कमी, स्टॉर्म ड्रेन में चोकिंग की समस्या और सड़कों पर बाढ़ को कम करना शामिल हैं।