फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पीएसओ को कहासुनी के बाद मारी गोली, कारोबारी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 04:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शालीमार बाग थाना पुलिस ने कहासुनी के दौरान पीएसओ को गोली मारने और पुलिस को झूठी शिकायत करने के आरोप में एक कारोबारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पीएसओ का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे पीसीआर को एक शख्स ने सूचना दी कि हैदरपुर इलाके में बाइक सवार बदमाश उन पर गोली चलाकर बुराड़ी की तरफ भागे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। छानबीन करने के दौरान पुलिस को पता चला कि एक  शख्स को गोली लगने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां बागपत निवासी आशुतोष इलाज कराते हुए मिला, जो बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

आशुतोष मॉडल टाउन इलाके में रहने वाले कारोबारी रितांशु का निजी पीएसओ है। पुलिस कारोबारी के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उन पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर कारोबारी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना के समय आशुतोष के अलावा बागपत निवासी विक्रांत सिंह भी मौजूद था। किसी बात पर उनकी आशुतोष से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर विक्रांत ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों उसे  मैक्स अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन लोगों ने एक झूठी कहानी बनाई और पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाश गोली चलाकर फरार हुए हैं। चूंकि, गोलीबारी मॉडल टाउन इलाके में हुई थी, इसलिए मामले को मॉडल टाउन थाने को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें