करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
मायापुरी इलाके में गुरुवार सुबह कार के कलपूर्जे और चिप्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दो मंजिला गोदाम में आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
सुबह साढ़े नौ बजे मायापुरी के सी ब्लॉक में स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। धुंआ का गुब्बार उठता देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से 17 गाड़ियों को मौके पर पहुंच गई। दमकल अधिकारियों ने देखा कि आग गोदाम के भूतल से लेकर दूसरी मंजिल तक फैल चुकी है।
विज्ञापन
आग को मध्यम दर्जा का घोषित करने के बाद छह और दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। जांच में पता चला कि छह सौ स्क्वाइर में फैले इमारत में कार के कलपूर्जे और चिप्स का गोदाम है और यहां पैकेजिंग का काम हाता है।
आग लगने के दौरान वहां एक दो लोग मौजूद थे। जो तुरंत बाहर निकल गए। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। उसके बाद दमकलकर्मियों ने कुलिंग का काम शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।