दिल्ली के कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में मंगलवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। गनीमत यह है कि इस आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यह आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल सका है।
फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आग लगने की सूचना 1:16 बजे मिली थी। इसके बाद एक के बाद एक अब तक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर जा चुकी हैं और आग बुझाने का कार्य कर रही हैं।