फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई फर्जी दुष्कर्म पीड़िता: झूठी शिकायत कर लोगों से ऐंठ लेते थी रुपये, गढ़ती थी ऐसी-ऐसी कहानियां

Mon, 29 Aug 2022 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

22 जून को आरोपी महिला ने द्वारका साउथ थाने में सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि जितेंद्र, कृष्णपाल और ड्राइवर कृष्ण ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की झूठी शिकायत कर लोगों से उगाही करती थी। वह अलग-अलग नाम से तीन थाना इलाके में दुष्कर्म की झूठी शिकायत कर चुकी है और सेक्सटॉर्शन गिरोह की सदस्य है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

22 जून को एक महिला ने द्वारका साउथ थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। उसने बताया कि जितेंद्र, कृष्णपाल और ड्राइवर कृष्ण ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता ने एक मतदाता पहचान पत्र दिया, लेकिन पीड़िता अपना घर नहीं दिखाना चाहती थी। जांच में पाया कि महिला का पता गलत है। संदेह होने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के मतदाता पहचान पत्र का चुनाव आयोग से सत्यापन कराया तो वह फर्जी निकला।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व्यक्तियों जितेंद्र, कृष्ण पाल और चालक कृष्ण से घटना के बारे में पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकेशन और सीडीआर की जांच की। आरोपी कभी भी शिकायतकर्ता के बताए जगह पर आए ही नहीं।
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता के सीडीआर का विश्लेषण करने पर पता चला कि वह भी कभी घटना स्थल पर नहीं गई। इसके बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।  जांच में एक नया तथ्य सामने आया कि उसने सीमापुरी थाने में अपने असली नाम से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा चुकी है। आरोपी महिला ने कुंडली, सोनीपत में भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें