फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsPak: पांड्या के छक्का मारते ही देवानंद ने पिस्टल निकाल कर दी फायरिंग, दोस्त राजेश भी नहीं रहा पीछे

Mon, 29 Aug 2022 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि 28 अगस्त की पुलिस को देर रात जिंदल पब्लिक स्कूल के पास गोली चलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में पाकिस्तान के साथ हुए क्रिकेट मैच में भारत की जीत की खुशी में दशरथपुरी स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन

 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि 28 अगस्त की पुलिस को देर रात जिंदल पब्लिक स्कूल के पास गोली चलने की जानकारी मिली। पालम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में पता चला कि गोली स्कूल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी देवानंद मिश्रा ने चलाई है। वह अपने दोस्त राजेश के साथ स्कूल परिसर में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मैच को देख रहा था।
 
विज्ञापन

मैच के अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या के छक्का मारते ही देवानंद ने अपनी पिस्टल से एक राउंड गोली चला दी। इसके बाद राजेश ने पिस्टल ली और उसने भी दो राउंड गोली चलाई। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर स्कूल के चेयरमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें