फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेयरी के बाहर टॉयलेट करने पर भिड़े दो परिवार, पांच लोग बुरी तरह घायल

Tue, 07 Sep 2021 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जांच के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गीता कालोनी थाना पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ करने के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कालोनी इलाके में सोमवार शाम मामूली झगड़े में दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। काफी देर चले बवाल के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर दोनों परिवारों के पांच लोग जख्मी मिले। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक परिवार के युवक ने दूसरे परिवार की डेयरी के बाहर पेशाब कर दिया था।

इस बात पर दोनों ही परिवार आमने- सामने आ गए। जांच के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गीता कालोनी थाना पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ करने के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार पुलिस को सूचना मिली कि रानी गार्डन सोलंकी-स्वीट्स वाली गली में दो परिवार आपस में झगड़ा कर रहे हैं। खबर मिलते ही फौरन पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। मौके पर 15-16 लोग आपस में एक दूसरे से झगड़ा करते मिले।

पुलिस को देखते ही कुछ लोग वहां से भाग गए। घायल वहीं मिले। पुलिस ने एक परिवार के जमालुद्दीन, उसके भाई शाकिर और बेटे दानिश व दूसरे परिवर से रतन व उसके बेटे लोकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कुछ को जीटीबी अस्पताल भी रेफर कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ही परिवार आपस में पड़ोसी हैं।

एक परिवार डेयरी चलाता है। सोमवार को दूसरे परिवार के युवक ने डेयरी के सामने पेशाब कर दिया गया। विरोध करने पर दोनों ही परिवार आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें