पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच वेलकम थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की। बाद में इनको गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दबोच लिया गया। तीनों ही लड़के नाबालिग निकले। इनके पास से हथियार और लूटी की स्कूटी बरामद हुई।
एक आरोपी ने कहासुनी में मार दी थी गोली
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग की आसिफ नामक युवक से रंजिश थी। घटना वाले दिन कहासुनी के दौरान नाबालिग ने आसिफ को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद इन लोगों ने स्कूटी ली। कुछ देर बाद इन लोगों ने ब्रह्मपुरी पुलिया पर एक युवक गोली चला दी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सात फरवरी को इन लोगों ने बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में एक अर्टिगा सवार से लूटपाटकी थी। तीनों ही लड़के हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत कई अन्य मामलों में शामिल रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र से लूटपाट में छह नाबालिग पकड़े
मौर्या एंक्लेव के पीतमपुरा में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र से लूटपाट में पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पीतमपुरा निवासी नितेश ने 14 फरवरी को लूटपाट की शिकायत में बताया था कि शाम को वह डिस्ट्रिक्ट पार्क के ओपन जिम में व्यायाम करने के बाद घर जा रहा था। कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया और पैसे व अन्य सामान देने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो लड़कों ने उसे पीट दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ करने के बाद आरोपियों की पहचान की और लूटपाट करने वाले छह नाबालिगों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी झपटमारी और चोरी की वारदातों में भी शामिल हैं।