फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय देने के बदले मिली मौत: जिसने दी रहने की जगह उसे ही लगा दिया ठिकाने, गला दबाकर कर दी हत्या

Mon, 26 Dec 2022 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी बिनय लामा ने पूछताछ में बताया कि वह चेन्नई में हाउस कीपिंग का काम करता था। नौकरी की तलाश में वह छह दिसंबर को दिल्ली आ गया था। यहां पर उसे नौकरी नहीं मिली तो किशनगढ़ निवासी पीडि़त रेशम ने कुमार ने उसे आश्रय दिया।
विज्ञापन
मर्डर केस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली में आश्रय देने वाले युवक की हत्या करने वाले आरोपी बिनय लामा (26) को गिरफ्तार किया है। हत्या करने के बाद आरोपी असम भाग गया था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेशम कुमार (22) को घायलावस्था में उसके भाई राजू ने सफदरजंग अस्पताल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया था। अस्पताल में डाक्टरों ने रेशम कुमार को मृत घोषित कर दिया था। रेशम के चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या का मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव की देखरेख में एसआई विष्णु, एएसआई श्रीकांत व हवलदार योगेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जांच में आरोपी की पहचान बिनय लामा के रूप में हुई। एसआई विष्णु, एएसआई श्रीकांत व हवलदार योगेश कुमार की टीम ने असम जाकर बिनय लांबा को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 24 दिसंबर को उसे असम से दिल्ली लाया गया।

आरोपी बिनय लामा ने पूछताछ में बताया कि वह चेन्नई में हाउस कीपिंग का काम करता था। नौकरी की तलाश में वह छह दिसंबर को दिल्ली आ गया था। यहां पर उसे नौकरी नहीं मिली तो किशनगढ़ निवासी पीडि़त रेशम ने कुमार ने उसे आश्रय दिया। वह रेशम कुमार व सुंदर शर्मा के साथ किशनगढ़ में रह रहा था।
विज्ञापन

आश्रय देने के बदले रेशम उससे काम करा लिया करता था। काम नहीं करने को लेकर इनमें शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में आरोपी बिनय लामा ने रेशम की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें