फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दी ऐसी मौत: अवैध संबंधों के शक में महिला की ले ली जान, पति बार-बार नगमा को ये काम बंद करने की देता था हिदायत

Sun, 19 Jun 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित नेहरू विहार इलाके में पति ने सोते समय अपनी पर हमला कर उसकी जान ले ली। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि पत्नी के बुलंदशहर में एक व्यक्ति से संबंध हैं। 
विज्ञापन
मृतका नगमा बेगम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक शख्स ने पत्नी के सिर पर चापड़ से वारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त नगमा बेगम (48) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी शफीक उर्फ छोटे (54) को उसके बच्चों ने ही पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी नगमा के बुलंदशहर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ संबंध है। उसकी पत्नी बार-बार मना करने के बाद भी उस व्यक्ति से बात कर रही थी। शनिवार देर रात को सोते समय शफीक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगमा किराए के मकान में अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, नेहरू विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति शफीक उर्फ छोटे के अलावा तीन बेटे जावेद, आमिर, समीर व दो बेटी हैं। शफीक राजमिस्त्री का काम करता है। परिवार पिछले करीब आठ साल से इसी मकान में रहता था। शफीक को शक था कि उसकी पत्नी के बुलंदशहर में किसी अब्बास नामक शख्स से संबंध हैं। इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को भी इसी बात पर कुछ अनबन हुई थी। शनिवार रात को नगमा पहली मंजिल के अपने कमरे में सो रही थी। इस बीच शफीक ने सोते समय नगमा के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। शोर हुआ तो परिवार वहां आ गया। शफीक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद परिवार फौरन गंभीर हालत में नगमा को लेकर जीटीबी अस्पताल भागा। वहां इलाज के दौरान नगमा ने दम तोड़ दिया। परिवार ने देर रात 3.40 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नगमा का शव मोर्चरी भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें