फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला ने दिल्ली जल बोर्ड की पानी लाइन तो पति ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Jun 2024 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिला जुमी दास (25) का शव शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली जलबोर्ड की पाइप लाइन पर लटका मिला। वहीं छानबीन हुई तो पता चला कि महिला के पति भास्कर देका (27) ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
Delhi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की पानी लाइन पर संदिग्ध हालत में युवती का शव लटका मिला है। जांच में पता चला है कि महिला के पति ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला जुमी दास (25) का शव शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली जलबोर्ड की पाइप लाइन पर लटका मिला। वहीं छानबीन हुई तो पता चला कि महिला के पति भास्कर देका (27) ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी है। दोनों उत्तर-पूर्व के असम के रहने वाले थे। महिला चांदनी चौक स्थित ओमेक्स मॉल में हाउस कीपिंग का काम करती थी। इसका पति वहीं पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रात के समय महिला ने अपने किसी दोस्त को कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। 

दोनों न्यू उस्मानपुर के करतार नगर में पिछले दो माह से किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर इनके मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। इनके परिजनों को असम सूचना दे दी गई है। परिजनों के दिल्ली आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल इनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें