दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में कोरोना के क्या हालात हैं इसकी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 28,867 नए केस आए थे लेकिन शुक्रवार को यह स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि जब से कोरोना महामारी आई है एक दिन में कोरोना के ये सबसे ज्यादा मामले थे। वहीं संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिल्ली में बीते साल 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 28,395 केस आए थे।
स्वास्थ्य मंत्री जैन ने जानकारी दी कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से कम नए कोरोना केस आएंगे। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि बीते कुछ दिनों में जिन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से मौत हुई है उनमें 75 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति को भी संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त राजधानी के अस्पतालों में 13,000 से भी ज्यादा यानी 88 फीसदी बेड खाली हैं।