फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: कोरोना के मामलों में आया उछाल, 655 नए संक्रमित मिले और दो की मौत, सक्रिय मरीज बढ़कर 2008 हुए

Fri, 10 Jun 2022 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 655 नए मामले आए हैं। संक्रमण के चलते दो मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 3.11 फीसदी रही। राहत की बात है कि संक्रमण दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अस्पतालों से लेकर होम आइसोलेशन में कोरोना के मरीज बढ़े हैं।  
 
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर में मामूली गिरावट आई है। शुक्रवार को कोरोना के 655 नए मामले हैं व दो मौतें दर्ज की गई हैं। गुरुवार को कोरोना के 622 नए मामले मिले थे। विभाग की ओर से किए गए 21044 टेस्ट में से 3.11 फीसदी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 3.17 फीसदी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक दिन में 14051 आरटीपीसीआर व 6993 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। कोरोना के 419 मरीजों ने कोरोना को हराया है, जबकि एक दिन पहले कोरोना को हराने वाले मरीजों की संख्या 537 थी। बीते एक दिन में होम आइसोलेशन में मरीजों का आंकड़ा 1072 से बढ़कर 1262 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान में भर्ती मरीजों की संख्या 90 है, जबकि एक दिन पहले इनकी संख्या करीब 85 थी। भर्ती मरीजों में से ऑक्सीजन सपोर्ट पर 24, वेंटिलेटर पर तीन व आईसीयू में 26 मरीज भर्ती हैं।

बीते 24 घंटे में 24300 लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें से 3051 लोगों ने पहली व 8017 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या 13232 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1774 से बढ़कर 2008 पर पहुंच गई है, जबकि बुधवार को 1691 सक्रिय मरीज थे। कंटेनमेंट जोन में कोई बदलाव नहीं आया है, जोकि 236 हैं। बीते 24 घंटे में 355 लोगों ने कोविड मदद के लिए कॉल किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें