फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने वीडियो कॉल में दिखाया कुछ ऐसा: प्रेमिका पहुंच गई थाने, बोली- इसने मेरे साथ बनाए संबंध, किया था ये वादा

Fri, 10 Jun 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना (गुरुग्राम)

सार

गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में पिछले ढाई साल से रह रही युवती ने पश्चिम बंगाल, दिनाजपुर के थाना कालियागंज में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती भी मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सोहना में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले युवक ने 22 साल की युवती से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। गांव जाकर आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली और वीडियो कॉल करके प्रेमिका को अपने हाथों में लगी मेंहदी दिखाई। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ सोहना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता इस्लामपुर, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और अपनी मां के साथ यहां बादशाहपुर इलाके में पिछले ढाई साल से रह रही थी। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के थाना कालियागंज में रहने वाला शाहिद युवती को पहले से जानता था। युवती से बार-बार शादी की बात करता था।

युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि छह माह पहले शाहिद बादशाहपुर आया और युवती को सोहना स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया। युवती का आरोप है कि शाहिद ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने जल्दी ही शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी बहाना बनाकर लौट गया अपने गांव
आरोपी युवक 30 दिसंबर को यह कहकर अपने गांव चला गया कि वह और पैसों की जुगाड़ करने जा रहा है, जल्द ही लौटकर आएगा। बीते छह जून को आरोपी का फोन आया और उसने युवती को बताया गांव में किसी अन्य लड़की से वह शादी कर रहा है। उसने वीडियो कॉल करके मेहंदी लगे हाथ भी दिखाए। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार का कहना है पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें