फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खोली आप की पोल, भारती पर निशाना

Mon, 03 Mar 2014 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने पोल-खोल अभियान के दूसरे बड़े कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती निशाने का केंद्र रहे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह, सांसद संदीप दीक्षित समेत तमाम नेताओं ने बीएल गर्ग कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देकर सोमनाथ भारती को खिड़की एक्सटेंशन मामले का दोषी बताया।

विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर के क्षेत्र में रखे गए कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने सोमनाथ भारती की सदस्यता खत्म करने और तुरंत गिरफ्तारी का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

'झूठ बोल रही आप-बीजेपी'

कांग्रेस नेताओं ने सोमनाथ भारती मामले में रिटायर जस्टिस बीएल गर्ग समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की।

कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उम्मीद जताई जिस तरीके से भीड़ जुट रही है उससे लोकसभा चुनाव में सीट जीतने की संभावना कायम है। भोगल के सेंट्रल से मार्च करने वाले कार्यकर्ताओं ने आप नेताओं के अलावा भाजपा पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही थी, अब रिपोर्ट आ गई है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं? इसी मंत्री को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने 48 घंटे का धरना भी दिया था।
विज्ञापन

'आप को मिलेगी करारी हार'

सांसद संदीप दीक्षित व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संसदीय चुनाव में जमानत नहीं बचा पाएंगे।

पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। जिस तरह का व्यवहार सोमनाथ भारती ने किया है, ऐसे में तुरंत सदस्यता समाप्त कर दी जानी चाहिए थी।

पोल खोल कार्यक्रम में एआईसीसी के सचिव नसीब सिंह, निगम में विपक्ष की नेता वरयाम कौर, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, पटपड़गंज जिलाध्यक्ष लक्ष्मण रावत समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें