फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इस साल भी दिवाली पर नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, बिक्री, भंडारण व उपयोग पर प्रतिबंध

Wed, 15 Sep 2021 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Firecrackers Ban in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पटाखों पर बैन का फैसला लिया है और दिल्ली के पटाखा व्यापारियों से भी मुख्यमंत्री ने एक अपील की है।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते तीन सालों की तरह इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक रहेगी। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। यह फैसला उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है, पिछले तीन साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।



व्यापारियों से की ये अपील
केजरीवाल ने अपने एक अन्य ट्वीट में व्यापारियों से अपील की है कि, पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें