फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपमानजनक टिप्पणी करने के आदी हैं सीएम, सियासी लाभ के लिए लगाते हैं झूठे आरोप’ 

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में झूठी व अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। डीडीसीए ने हाईकोर्ट के समक्ष उक्त तर्क रखते हुए कहा कि केजरीवाल इस तरह के बयान देने के आदी है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई जरूरी है।हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार एके सिसौदिया के समक्ष डीडीसीए के अधिवक्ता संग्राम पटनायक ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की नजरों में बनें रहने के लिए ऐसा करते हैं। 

डीडीसीए ने मुख्यमंत्री केजरीवाल व भाजपा से निलंबित सांसद एवं क्रिकेटर कीर्ति आजाद के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरों को भ्रष्ट व खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ योद्धा के रूप में करते है पेश

अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
दोनों पर डीडीसीए की कार्यप्रणाली व आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई के दौरान डीडीसीए के अधिवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा राजनीतिक फायदे के लिए मीडिया में दूसरों को भ्रष्ट व स्वयं को भ्रष्टाचार के खिलाफ योद्धा के रूप में पेश करते है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल डीडीसीए को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं और गलती नहीं मानी।सुनवाई के दौरान केजरीवाल व कीर्ति आजाद ने डीडीसीए के आरोपों पर आपत्ति जताई। 

कीर्ति आजाद के अनुसार डीडीसीए ने अपनी याचिका में 14 समाचार पत्रों का जिक्र  किया है लेकिन उनके खिलाफ कोई विशेष आरोप नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें