उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच चल रहे स्थानांतरण-नियुक्ति दंगल में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी कूद पड़े हैं।
विधानसभा सचिव प्रसन्ना कुमार सूर्यदेवड़ा को उपराज्यपाल नजीब जंग की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव कार्यमुक्त करने के आदेश को रामनिवास गोयल ने मानने से इनकार कर दिया है।
गोयल ने कहा है कि सूर्यदेवड़ा को 2018 तक का विस्तार मिला हुआ है। फिर विस अध्यक्ष को अपना सचिव रखने की संवैधानिक स्वतंत्रता भी है।