फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शाहदरा में केजरीवाल बोले- मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त बिजली बंद करना चाहती BJP, इसीलिए मुझे जेल में डाला

Mon, 20 May 2024 06:21 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शाहदरा विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी और पीएम मोदी इसे बंद करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को शाहदरा विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रचार के लिए पहुंचे।  सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं जेल गया तो भाजपा ने 15 दिनों के लिए मेरी दवाएं बंद कर दीं। मैं मधुमेह का रोगी हूं और पिछले 10 वर्षों से इंसुलिन के इंजेक्शन ले रहा हूं। मेरा शुगर लेवल 140 के आसपास होना चाहिए था, लेकिन मेरा शुगर 300-350 तक पहुंच गया। मुझे नहीं पता कि वे मेरे साथ क्या करना चाहते थे? मेरी गलती यह थी कि मैंने दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी और पीएम मोदी इसे बंद करना चाहते हैं।'

विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी और भाजपा वाले दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पतालों में आपका मुफ्त इलाज रोकना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया। मैंने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों की फ्री दवाई का इंतजाम किया, लेकिन इन लोगों ने जेल में मेरी दवाई और इंसुलिन रोक दी। पता नहीं मेरी दवाएं रोककर ये मेरे साथ क्या करना चाहते थे।'
 

'दिल्ली में फ्री बस सेवा बंद करना चाहते हैं मोदी'

'नरेंद्र मोदी को दिल्ली की महिलाओं की फ्री बस यात्रा से नफरत है। वह इस सुविधा को बंद करना चाहते हैं, लेकिन जब तक केजरीवाल है तब तक कोई भी दिल्ली की महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को बंद नहीं कर सकता।'

'अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं।'

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं।'

'हमारी सरकार ने स्कूल ठीक कर दिये, अस्पताल ठीक कर दिये और बिजली ठीक कर दी। अब कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। अभी पुलिस वाले आपकी सुनते नहीं हैं, चार जून के बाद आपकी ही सुनेंगे।'

'25 मई को बटन झाड़ू का ही दबेगा'- सुनीता केजरीवाल

वहीं, सुनीता केजरीवाल ने कहा, '25 मई को बटन झाड़ू का ही दबेगा आप सभी के आशीर्वाद से मेरे पति और आपके प्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हमारे बीच में हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये दो जून के बाद भी जेल ना जाएं तो आप सभी को झाड़ू का बटन दबाना है।'

'एक-एक वोट डलवाना है'

'अगर मोदी जी सरकार में वापस आये तो ये आरक्षण और सविधान खत्म कर देंगे, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों की कर्बानियों और बाबा साहेब के अथक प्रयासों से मिला है। इसलिए संविधान और आरक्षण बचाने के लिए एक-एक वोट डलवाना है।'

'विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने में अपनी ताकत लगा रहे पीएम मोदी'

केजरीवाल ने कहा, 'देश की जनता ने प्रधानमंत्री चुना था, लेकिन वह अपना काम छोड़कर थानेदारी कर रहे हैं। सुबह उठकर यही सोचते हैं कि आज इसे गिरफ्तार करना है, उसे गिरफ्तार करना है। प्रधानमंत्री जी, जिस काम के लिए चुने गए थे, वह करो। युवाओं को रोजगार दो, महंगाई कम करो, लेकिन नहीं, ये विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने में सारी ताकत लगा रहे हैं।'

विज्ञापन

शाहदरा के बाद कोंडली विधानसभा में सभा

शाहदरा के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अब कोंडली विधानसभा में एक सभा संबोधित कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें