किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई एलान नहीं किया है वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया उनके 17वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती की थी उनकी भी 17वीं किस्त अटक सकती है यूटिलिटी न्यूज