लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया डांस
बीते कई दिनों से मेट्रो में डांस के वीडियो काफी वायरल हुए हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक लड़की कोच के अंदर स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। ट्रेन के अंदर दौड़-दौड़कर डांस कर रही है।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
बता दें कि ये वीडियो NCMIndia Council For Men Affairs की एक्स आईडी @NCMIndiaa द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपूरी गाना बज रहा है और महिला इस गाने पर डांस कर रही है। कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैडम ये सही जगह नहीं है। बैंकॉक चले जाइए।
दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आंटी एक थप्पड़ जड़ देतीं तो मजा आ जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर दिल्ली मेट्रो इन पर रोक लगाने मे असमर्थ है तो एक अलग से मुजरा कोच होना चाहिए। ताकि पारिवारिक और सभ्य लोग शांति से अपने कोच मे सफर कर सकें।