शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की कहानी बयां किया
दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने राव और उनकी पूरी टीम को प्रजेंटेशन के जरिए स्कूलों में हुए बदलाव की कहानी को बताया। उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही सबसे पहले दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक की गई और उनसे कहा गया कि सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा देना चाहती है। विजन तैयार करके को कहा गया। दिल्ली के 54 स्कूलों के प्रिंसिपल ने अपना एक विजन तैयार किया। दिल्ली सरकार अपने बजट का 25 फीसद शिक्षा पर खर्च करती है। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और कैंब्रिज भेजा गया। इस दौरान राव को सरकारी स्कूलों में चल रहे हैप्पीनेस क्लास और देशभक्ति क्लास के बारे में बताया गया कि कैसे शिक्षक हैप्पीनेस क्लास के जरिए बच्चों में सकारात्मकता भरते हैं और नकारात्मकता को दूर करते हैं और देशभक्ति क्लास के जरिए किस से बच्चों को कट्टर देशभक्त और अपने देश पर गर्व करना सीखाया जा रहा है।