दिल्ली में चुनाव होने व सरकार बनाने की ऊहापोह के बीच मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तीन सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी मंगलवार को शुरू हो गई है।
जबकि विधानसभा चुनावों पर मंगलवार को भी कोई निश्चित फैसला नहीं हो पाया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार के रवैये पर फटकार लगातु हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
उधर, उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन नामांकन के लिए किसी भी केंद्र पर कोई उम्मीदवार नहीं पहुंचा है। सभी सीटों के लिए स्थानीय एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
दिल्ली की तीन तुगलकाबाद, महरौली और कृष्णा नगर सीट पर उपचुनाव होने है। तीनों सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। मगर तीनों विधायकों के सांसद बनने के बाद यह सीट बीते मई से खाली पड़ी है।
खीली सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। इसी को देखते हुए सरकार बनाने की ऊहापोह के बीच चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।