फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi By-Election: एक विधानसभा सीट जीताने के लिए भाजपा ने उतारे 40 दिग्गज, नौ केंद्रीय मंत्री समेत दर्जन भर सांसद करेंगे प्रचार

Thu, 09 Jun 2022 08:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए अपने सूरमाओं को उतारेगी। दिल्ली के सात सांसद तो प्रचार करेंगे ही, साथ ही केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इनमें मुख्य रूप से पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, गिरिराज सिंह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा की एक सीट को जीताने के लिए भाजपा के 40 दिग्गज प्रचार में उतरेंगे। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की फौज उतार रही है। आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए ना केवल सांसद बल्कि नौ केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी के लिए रोड शो, चुनावी रैली, पदयात्रा करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए अपने सूरमाओं को उतारेगी। दिल्ली के सात सांसद तो प्रचार करेंगे ही, साथ ही केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इनमें मुख्य रूप से पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अर्जुन राम मेघवाल, राधा मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, बैजयंत जय पांडा, दुष्यंत गौतम, अलका गुर्जर, डॉ. हर्षवर्धन शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा अपने स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर से भी रोड शो कराएगी।

पार्टी प्रत्याशी राजेश भाटिया की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा, अनिल वाजपेयी, ओपी शर्मा, जितेंद्र महाजन, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट भी उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पार्टी पदाधिकारी कुलजीत चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, कर्मवीर कर्मा, हरीश खुराना, विनोद सहरावत, भूपेंद्र गोठवाल, योगिता सिंह समेत कई नेता चुनाव प्रचार में शरीक होंगे।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा ने पूर्वांचली, पंजाबी, सिख, वैश्य, गुजर, जाट और महिलाओं को भी चुना है। स्टार प्रचारकों में हिंदू फायर ब्रांड के नाम से जाने जाने वाले नेताओं को भी पार्टी उतारेगी ताकि सभी वर्ग के मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें