फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः हाथ-पैर बांधकर की किशोर की पिटाई, निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया

Fri, 27 May 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लड़के की प‌िटाई - फोटो : ndtv
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है और उसकी वजह किसी महिला पर अत्याचार नहीं बल्कि एक किशोर की पिटाई और उसका यौन शोषण है। बता दें कि शराब के नशे में धुत बदमाशों के एक गुट ने एक किशोर को बर्बरता से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इंदरपुरी की है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है लेकिन पुलिस को इसकी सूचना बुधवार को दी गई। इस मामले में कथित रूप से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लड़के के साथ यौन शोषण होते हुए भी दिखाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़के की पिटाई कुछ नशे में धुत लोगों ने की थी और उन्होंने पीड़ित के हाथ पांव भी बांध दिए थे। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी सुरेंदर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर इंदरपु‌री के ही स्लम से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीड‌ियो में द‌िख रही है बर्बरता

इंदरपुरी थाना - फोटो : ndtv
हालांकि पुलिस ने ये भी बताया कि मेडिकल लीगल काउंसिलिंग रिपोर्ट के अनुसार लड़के के साथ यौन शोषण नहीं हुआ है। जबकि इस मामले में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि लड़के हाथ पैर बांधकर उसे पीटा जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता परखने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित किशोर चिल्ला रहा है और आरोपी उसके निजी अंगों में बीयर की बोतल घुसाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के परिजनों का तो ये भी आरोप है कि लड़के के प्राइवेट पार्ट्स में शराब और मिर्ची पाउडर भी डाला गया। यही नहीं उसके कपड़े फाड़ कर उसे नंगा कर पूरी क्षेत्र में घुमाया गया।

एक सूत्र के अनुसार इसी जलालत की वजह से पीड़ित लंबे समय तक घर नहीं गया और आत्महत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इन सभी आरोपों को मानने से इंकार कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें