फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध: डीजल पर वैट कटौती की मांग को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी दिल्ली भाजपा

Sat, 30 Apr 2022 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली भाजपा का यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा का वैट घटाने को लेकर प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार दिन में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध के जरिए दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार से डीजल और पेट्रोल पर वैट घटाने की मांग की ताकि राजधानी के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटा रही इसलिए शहर के लोगों को ईंधन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि इन सरकारों को भी राष्ट्र हित में वैट कम करना चाहिए ताकि आम जनता को इसका फायदा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें