फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग से 100 करोड़ की हेरोइन जब्त: सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी

Sat, 30 Apr 2022 01:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो अफगानी और दो भारतीय नागरिक हैं। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल(डीडीजी) संजय सिंह के मुताबिक यह हेरोइन अफगानिस्तान से आई है और इसका पैसा हवाला के जरिए दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
शाहीन बाग में 100 करोड़ की हेरोइन पकड़े जाने का मामला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहीन बाग में 100 करोड़ की 50 किलो हेरोइन पकड़े जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को आज अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शाहीन बाग के रिहायशी फ्लैट से 27 अप्रैल को एनसीबी ने ड्रग्स की खेप पकड़ी थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में से दो अफगानी और दो भारतीय नागरिक हैं। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल(डीडीजी) संजय सिंह के मुताबिक यह हेरोइन अफगानिस्तान से आई है और इसका पैसा हवाला के जरिए दिए जाने की संभावना है।

शुक्रवार को एनसीबी ने दी थी ये जानकारी

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पकड़ी गई 50 किलो हेरोइन को लेकर शुक्रवार एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 50 किलो उच्चतम क्वालिटी की हेरोइन बरामद होना देश के लिए हानिकारक है। राष्ट्रीय राजधानी में बरामद यह अब तक की बड़ी खेपों में से एक है। 

उन्होंने बताया कि तस्कर इस खेप में मिलावट करके और अधिक हेरोइन बनाने और उसे बांटने की तैयारी में थे। जांच में पता चला है कि यहां न केवल हेरोइन को लाने वालों का नेटवर्क था बल्कि इसे वितरण करने वालों का भी नेटवर्क था। आगे की जांच के बाद हम यह पता लगाएंगे कि इसमें कोई विदेशी देश शामिल हैं या नहीं। फिलहाल यह हेरोइन किस रास्ते से होकर दिल्ली पहुंची है उसके बारे में अभी कुछ भी बता पता जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन


यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी जुड़े तार
एनसीबी ने कहा कि इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी जुड़े हैं। एजेंसी तस्करों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए छापे मार रही है। एजेंसी ने बताया कि भारत-अफगानिस्तान का सिंडिकेट मादक पदार्थों की तस्करी समुद्री रास्ते और सड़क मार्ग से कार्गो के जरिये करता है।

बाद में भारत में कुछ अफगानों की मदद से अलग कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित सिंडिकेट के सदस्यों को इसके निर्माण और मिलावट करने में महारत हासिल है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसका सरगना दुबई में रहता है। एजेंसी इस मामले में पाकिस्तान के लिंक को भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें