फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

Wed, 16 Sep 2020 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले एक हफ्ते से क्वारंटीन हूं, फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।



भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में 17 लोग कोरोना संक्रमित
भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चार दिन पहले कार्यालय के एक चपरासी के संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सभी की कोरोना जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया सेल  प्रमुख ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को विभिन्न कोविड सेंटरों में भेज दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें