फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AQI: खराब हुई दिल्ली की फिजा, अगले चार दिन तक हवा में सुधार की उम्मीद नहीं

Mon, 14 Oct 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विवेक विहार और आनंद विहार में हवा अति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई जबकि जहांगीरपुरी, बवाना समेत पांच इलाकों में गंभीर श्रेणी में हवा रही।
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सर्दी शुरू होने से पहले ही हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को दूसरे दिन भी हवा खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्थिति बृहस्पतिवार तक रहने के संकेत हैं। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। यह बीते 24 घंटे के मुकाबले 10 सूचकांक अधिक है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका असर यहां पहुंचने वाली हवा पर पड़ रहा है। इसके साथ ही हवा की गति स्थिर नहीं होने की वजह से प्रदूषक फैल नहीं रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता खराब है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विवेक विहार और आनंद विहार में हवा अति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई जबकि जहांगीरपुरी, बवाना समेत पांच इलाकों में गंभीर श्रेणी में हवा रही। साथ ही 20 इलाकों में हवा बेहद खराब और केवल मंदिर मार्ग, नजफगढ़ और श्री अरविंदो मार्ग इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी दर्ज की गई। इस दौरान हवा विभिन्न दिशाओं से चली। ऐसे में हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। सीपीसीबी के मुताबिक, मंगलवार को हवा पश्चिम से उत्तर दिशा से चल सकती है। हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं, बुधवार को हवा विभिन्न दिशा के साथ 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति रहेगी। साथ ही बृहस्पतिवार को हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व से छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार मिक्सिंग हाइट का स्तर 3050 मीटर रहा। वहीं, अगले 24 घंटे में यह 2050 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 180 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही गाजियाबाद में 271, ग्रेटर नोएडा में 274, नोएडा में 268 और गुरुग्राम में 108 एक्यूआई रहा।

उत्तर भारत में दर्ज हुईं पराली जलने की 216 घटनाएं
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को उत्तर भारत में पराली जलाने की करीब 216 घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें पंजाब में 68 घटनाएं हुईं। सबसे अधिक अमृतसर 18 और तरनतारन में 14 घटनाएं दर्ज की गईं। ऐसे में दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.458 फीसदी रही। वहीं, मंगलवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.778 फीसदी रह सकती है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.736 फीसदी रहा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज

विवेक विहार------480
आनंद विहार------478
जहांगीरपुरी-------411
रोहिणी----------407
बुराड़ी----------404
सोनिया विहार----402
बवाना---------401
अशोक विहार----396
पंजाबी बाग------382
नॉर्थ कैंपस------381
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास, दिन में गर्मी कर रही परेशान
दिल्ली में सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन अब भी दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, समग्र रूप से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान 17 से 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें