फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पार्क में खेल रहे बच्चे पर गिरा जिम का उपकरण, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, पिता विदेश में करता है काम

Mon, 14 Oct 2024 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को मामले की जानकारी आचार्य भिक्षु अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से मिली। पुलिस को बताया गया कि बच्चा यहां पर मृत अवस्था में आया था।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती नगर थाना इलाके के ए ब्लाॅक स्थित पार्क में रविवार को खेल रहे चार वर्षीय बच्चे पर जिम का उपकरण गिर गया। घायल हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिम का उपकरण बच्चे की छाती पर गिरा था। पुलिस ने मामले में लापरवाही के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार वर्षीय मास्टर अरविंद अपनी मां और पिता संजय के साथ रहता था। मां घर संभालती है और पिता दिहाड़ी मजदूरी करने सऊदी अरब में गए हुए हैं। रविवार को वह अपनी मां के साथ पार्क खेल रहा था। इस दौरान उसकी छाती पर जिम का उपकरण गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस को मामले की जानकारी आचार्य भिक्षु अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से मिली। पुलिस को बताया गया कि बच्चा यहां पर मृत अवस्था में आया था। जांच में पता चला कि बच्चा न्यू मोती नगर के ए-ब्लॉक के पार्क में खेल रहा था। इस पार्क में ओपन जिम लगा है। जब बच्चा खेल रहा था तो अचानक जिम उपकरण बच्चे की छाती पर गिर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें