फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: सोशल मीडिया पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी, एक-दूसरे पर जमकर साधा निशाना

Sat, 08 Feb 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से और खासकर महिलाओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महीलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। उन्होंने लिखा कि आप पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।

विज्ञापन


बस केजरीवाल की इस ट्वीट पर भाजपा सांसद और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने निशाना साधना शुरू कर दिया। ट्वीट के जवाब में स्मृति ने लिखा कि "आप(केजरीवाल) क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है?"

इसके बाद केजरीवाल ने स्मृति ईरानी के संदेश को रीट्वीट करते हुए लिखा कि "स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।"
विज्ञापन


हालांकि केजरीवाल ने बाद में अपने कथन पर सफाई देते हुए एक बार फिर यह साफ किया कि उनके द्वारा लिखे गए वाक्य 'महीलाएं पुरुषों से चर्चा जरूर करें' का आशय क्या था। केजरीवाल ने बताया कि चूंकि घर महिलाएं ही चलाती हैं, इसलिए उन्हें बेहतर पता होता है कि घर के लिए किसने काम किया है। इसलिए महिलाओं को पुरुषों को यह जरूर बताना चाहिए कि वो किसे वोट दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें